class 10th Arthshastra important question answer: प्यारे बच्चों, कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान में अर्थशास्त्र विषय एक महत्वपूर्ण माना जाता है। और इससे आपके बोर्ड परीक्षा में बहुत सारे क्वेश्चन दो नंबर और पांच नंबर में पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दो नंबर और पांच नंबर वाले पूरे प्रश्न बताए हैं। जो नीचे दिया गया है। 100% गारंटी है कि नीचे दिए गए प्रश्न से बाहर एक भी क्वेश्चन आपके परीक्षा में नहीं आ सकता है।
अगर आप इसका पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 👇👇
अर्थशास्त्र का Top 40 Subjective प्रश्न
इतना पढ़ लो बस
1. लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – अब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा शासित शासन है ।
2. सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – समाज के सभी वर्गों के लोगों को सरकार में हिस्सेदारी देना सत्ता की साझेदारी कहलाता है ।
3. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्व रखती है ?
उत्तर – सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में महत्वपूर्ण योगदान रखती है। यह लोकतंत्र को मजबूत और स्थिर बनाती है। यदि विभिन्न सामाजिक समूह को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिलती है तो उनमें असंतोष एवं संघर्ष पैदा होता है जिसके कारण सामाजिक विभाजन, राजनीतिक अस्थिरता आदि उत्पन्न होगी।
4. सामाजिक विभाजन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -जाति, धर्म, क्षेत्र आदि के आधार पर समाज का कई वर्गों में बट जाना सामाजिक विभाजन कहलाता है ।
5. सांप्रदायिकता क्या है ?
उत्तर- अपने धर्म से प्रेम करना और दूसरे के धर्म से नफरत करना सांप्रदायिकता कहलाता है ।
6. सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के लिए आप क्या करेंगे ?
उत्तर – सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए हम सभी धर्मों एवं जातियों के लोगों के साथ बिना भेदभाव किए एक साथ मिलजुल कर रहेंगे ।

7. धर्मनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं। धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को उल्लेख कीजिए।
उत्तर – भारत में किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसी भी धर्म को विशेष महत्व नहीं दिया जाएगा । किसी भी धर्म को राजकीय धर्म घोषित नहीं किया जाएगा। इसे ही धर्मनिरपेक्षता कहते हैं ।
8. भारत को धर्मनिरपेक्ष देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – भारत को धर्मनिरपेक्ष देश कहा जाता है क्योंकि भारत में किसी एक धर्म को श्रेष्ठ माना नहीं जाता बल्कि सभी धर्मों को बराबर का दर्जा दिया जाता है भारत में आप धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति से भेदभाव नहीं कर सकते हैं।
10. किन्ही दो प्रावधानों का जिक्र करें जो भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाता है
उत्तर – दो प्रावधान निम्न है –
(i) भारत में किसी भी धर्म को विशेष दर्जा नहीं प्राप्त है ।
(ii) भारत में कोई भी व्यक्ति किसी से धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता है।
11. लैंगिक विभेद या लैंगिक और समानता क्या है ?
उत्तर -लिंग के आधार पर महिला और पुरुष के बीच भेदभाव करना लैंगिक विभेद या लैंगिक असमानता कहलाता है।
12. भारत में किस तरह जातिगत और असमानताएं जारी है , स्पष्ट करें।
उत्तर – भारत में वंशानुगत पेशा पर आधारित समाज है आज भी अधिकांश लोग अपने बेटा बेटी की शादी अपनी ही जाति में करते हैं। अधिकांश लोग जाति के आधार पर वोट करते हैं। इस तरह से हम कह सकते हैं कि भारत में जातिगत असमानताएं अभी भी जारी है।
13. भारत की संसद में महिलाओं की प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है ?
उत्तर – भारत की संसद में महिलाओं की प्रतिनिधित्व की स्थिति संतोषजनक नहीं है क्योंकि 15वीं लोकसभा के चुनाव से पूर्व महिलाओं की भागीदारी संसद में 10% से भी कम थी। पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव में इसकी संख्या 545 में से मात्र 59 थी जो कि कुल का मात्र 11% है ।
14. ग्राम पंचायत के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें
उत्तर – ग्राम पंचायत के दो कार्य निम्न हैं –
(i) पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजना तथा बजट तैयार करना
(ii) प्राकृतिक विपदा में सहायता करने का कार्य करना |
15. संघीय शासन की दो विशेषताएं बताएं?
उत्तर– संघीय शासन की दो विशेषताएं निम्नलिखित हैं –
(i) लिखित संविधान
(ii) दो स्तरों की सरकार (एक केंद्र की सरकार और दूसरी राज्य की सरकार)
16. महापौर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर – नगर परिषद अपने सदस्यों के बीच में महापौर को चुनती है। इनका कार्यकाल 5 वर्षों का होता है । महापौर निगम परिषद का सभापति होता है तथा निगम की बैठक की अध्यक्षता करता है। महापौर नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है । इस नाते वह नगर में आए अतिथियों का स्वागत नगर की ओर से करता है।
17. पंचायती राज क्या है ?
उत्तर – पंचायती राज्य के अंतर्गत ग्राम स्तर में ग्राम पंचायत प्रखंड स्तर में पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन किया गया है ।
18. समवर्ती सूची क्या है?
उत्तर – केंद्र और राज्य दोनों के लिए महत्व रखने वाले विषयों को समवर्ती सूची में रखा गया है। इन विषयों पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही कानून बना सकती हैं। लेकिन जब एक ही विषय पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों कानून बनाते हैं या दोनों के द्वारा बनाए गए कानूनों में टकराव हो तब केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होता है ।
19. भाषा नीति क्या है ?
उत्तर – राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान के द्वारा भाषाई नीति तैयार की गई है। भारत सरकार के द्वारा कार्यालय भाषा के रूप में यहां 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी-अपनी भाषाओं का उपयोग करते हैं। हिंदी को राजभाषा माना गया है परंतु इसे राष्ट्रभाषा के रूप में आज तक मान्यता नहीं मिली है। राज्य सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में अपनी भाषा का प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है।अंग्रेजी का प्रयोग सरकारी कामकाज में बना हुआ है ।
20. संघ राज्य का अर्थ बताएं ?
उत्तर – जब किसी देश में शासन चलाने के लिए दूसरे स्तर पर सरकार का गठन किया जाता है तब वह संघ राज्य कहलाता है। संघ राज्य में सर्वोच्च स्तर पर केंद्र की सरकार होती है प्रांतों की अपनी सरकारी होती हैं और एक लिखित संविधान के द्वारा दोनों स्तर की सरकारों के बीच शक्तियों का बंटवारा किया जाता है।
21. गठबंधन की सरकारों में साझेदार कौन कौन होते हैं ?
उत्तर – जब केंद्र या राज्य में कई दलों के सहयोग से बहुमत पूरा होने पर सरकार बनती है तो इसे गठबंधन की सरकार कहते हैं। इस प्रकार के सरकार में जितने भी दल मिलकर बहुमत पूरा करते हैं सभी दलों के लोग सरकारों में साझेदार होते हैं ।
22. जिला परिषद के 3 कार्यों को लिखें।
उत्तर – जिला परिषद के तीन कार्य निम्नलिखित हैं–
(i) पंचायत समिति या ग्राम पंचायत को अनुदान प्रदान करना
(ii) संकट में फंसे लोगों को राहत देने हेतु आवश्यक उपाय करना
(iii) गांव के हाथों और बाजारों का अधिग्रहण एवं उनका अनुरक्षण करना
23. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – भारत को गणतंत्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां जनता का, जनता के लिए जनता द्वारा शासन होता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को गणतंत्र घोषित किया गया है।
24. वार्ड-पार्षद के क्या कार्य हैं ?
उत्तर – वार्ड पार्षद के निम्नलिखित कार्य हैं–
(i) वाडों के सड़कों गलियों नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई करवाना
(ii) सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिजली की व्यवस्था करवाना
(iii) वार्ड की निगरानी करना
(iv) निर्मल पेयजल की व्यवस्था करना
25. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के विषय में लिखें ।
उत्तर -अनुच्छेद 19 के द्वारा भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसके अंतर्गत बोलने की स्वतंत्रता शांति पूर्वक सभा करने की स्वतंत्रता संघ बनाने की स्वतंत्रता देश के किसी भी क्षेत्र में आने जाने की स्वतंत्रता देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने की स्वतंत्रता तथा व्यापार करने एवं जीविका चुनने की स्वतंत्रता दी गई है ।
26. केंद्र शासित राज्य क्या है ?
उत्तर – भारत में कुछ ऐसे भी इकाइयां हैं जो जनसंख्या और क्षेत्र में बहुत छोटे हैं जिन्हें दूसरे राज्य में विलय भी नहीं किया जा सकता है इन्हें बहुत कम अधिकार प्राप्त हैं। ऐसे राज्यों का शासन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है। ऐसे इकाई को ही केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है।
27. नगर निगम के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर:- नगर निगम के निम्नलिखित कार्य हैं–
(i) नगर की सफाई करना
(ii) पीने के पानी की व्यवस्था करना
(iii) सड़क बनाना तथा उसकी मरम्मत करना
(iv) सड़कों एवं गलियों में रोशनी की प्रबंध करना
(v) नालियों की सफाई करना इत्यादि
28. दल बदल कानून क्या है ?
उत्तर – दल बदल कानून सांसदों और विधायकों के लिए बनाया गया । ऐसा कानून है जो उन्हें दल बदलने से रोकती है । इस कानून के अनुसार कोई भी सांसद या विधायक किसी एक पार्टी से चुनाव जीतकर किसी दूसरी पार्टी में अपनी मर्जी से नहीं जा सकते हैं ।
29. भारत ने बहुदलीय प्रणाली को क्यों अपनाया?
उत्तर – जिस देश में दो से अधिक या अनेक राजनीतिक दल होते हैं । उस देश के लोकतंत्र व्यवस्था को बहुदलीय कहां जाता है। भारत के विशाल एवं अधिक जनसंख्या वाला देश है । यहां कई बार सरकारें गठबंधन से बनती हैं। बहुदलीय प्रणाली होने से लोगों को अधिक विकल्प मिल जाते हैं । जिससे वह ऐसी पार्टी को चुनते हैं जो देश में बदलाव ला सके । अतः भारत में बहुदलीय प्रणाली होना आवश्यक था ।
30. गुप्त मतदान पत्र क्या है ?
उत्तर – मतदान पत्र वह पत्र है जिसमें वोट देने वाला अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं अगर इसे गुप्त रूप से अर्थात बिना किसी को दिखाएं व्यवहार में लाया जाए तो इसे गुप्त मतदान पत्र कहा जाता है ।
31. राजनीतिक दल की परिभाषा दें?
उत्तर- राजनीतिक दल लोगों का एक ऐसा समूह है जिनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना होता है | यह समाज के सामूहिक हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ नीतियों का निर्माण करते हैं । राजनीतिक दल अपने बनाए गए नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर कार्य करते हैं।
32. दबाव समूह से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – दबाव समूह कुछ व्यक्तियों का ऐसा समय होता है जो माननीय एवं सामान्य उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार से कुछ मांग करके उसकी नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।
33. राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण क्यों कहा जाता है?
उत्तर – राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है क्योंकि राजनीतिक दलों के बिना हम लोकतंत्र की परिकल्पना भी नहीं कर सकते हैं राजनीतिक दल ही चुनाव में भाग लेते हैं उम्मीदवार खड़ा करते हैं तथा चुनाव में जीत हासिल करने पर सरकार का निर्माण करते हैं यह जनता को राजनीतिक प्रशिक्षक देते हैं साथ ही सत्ताधारी दल के विपक्ष में रहने वाली पार्टियां सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करके उचित मार्गदर्शन प्रदान करती है यही कारण है कि जाता है।
34. जनता दल यूनाइटेड का परिचय दें।
उत्तर -वर्ष 1999 में शरद यादव के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड पार्टी का गठन हुआ था । यह पार्टी जनता दल से अलग होकर बनी थी जनता दल यूनाइटेड के क्षेत्रीय दल है जो बिहार में सत्तारूढ़ है इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाजवाद के स्थापना कर दलित एवं पिछड़ों का विकास कर सामाजिक न्याय दिलाना है इस पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर का निशान साफ है । माननीय मुख्यमंत्री जी जनता दुनिया ट्रेड पार्टी से संबंधित हैं ।
35. राजनीतिक दलों की दो प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख करें ।
उत्तर – राजनीतिक दलों की दो मुख्य चुनौतियां निम्नलिखित हैं
(i) आंतरिक लोकतंत्र की कमी अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पार्टी के सभी लोगों के विचार एक दूसरे से नहीं मिलते हैं जिसके कारण पार्टी के अंदर में लोकतंत्र की कमी देखी जाती है।
(ii) नेतृत्व का संकट भारत के सभी राजनीतिक दलों में नेतृत्व का संकट है सही अर्थ में आज अधिकांश राजनीतिक दलों में कोई ऐसा नेता नहीं है जो सर्वमान्य हो और वह दल को सही दिशा दे सके इसलिए दलों में नेतृत्व का संकट रहता है।
36. भारत के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के नाम बताएं ।
उत्तर – भारत में 8 राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं उनके नाम निम्न है-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी aal
37. राष्ट्रीय राजनीतिक दल किसे कहते हैं ?
उत्तर – राष्ट्रीय राजनीतिक दल की मान्यता प्राप्त करने के लिए राजनीतिक दलों को लोकसभा या विधानसभा के चुनाव में 4 या अधिक राज्यों द्वारा कुल डाले गए वैध मतों का 6% मत प्राप्त करने के साथ किसी राज्य के लोकसभा की कम से कम 4 सीटों पर विजय होना आवश्यक है या लोकसभा में कम से कम 4 सीटों पर विजय होना आवश्यक है या लोकसभा में कम से कम 2% सीटें अर्थात 11 सीटें जीतना आवश्यक हैं जो कम से कम 3 राज्यों से होना चाहिए ।
38. बिहार में 1974 में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख कारण क्या थे ?
उत्तर -बिहार में वर्ष 1974 में जयप्रकाश के नेतृत्व में छात्र आंदोलन हुआ था| इस आंदोलन के होने का कारण बढ़ती हुई, महंगाई बेरोजगारी मूल्य में वृद्धि सरकार द्वारा जनता की बातोंको ना मानना इत्यादि था। सन 1971 ई० के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर लोकसभा के चुनाव में वह बहुमत प्राप्त कर लिया परंतु जब सरकार आई तो देश की अर्थव्यवस्था और खराब हो गई। इसका सबसे बड़ा कारण बांग्लादेश में आए शरणार्थी थे। इसलिए छात्रों ने जमकर आंदोलन किया था ।
39. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर – लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का अर्थ है कि शासन सत्ता को एक स्थान पर केंद्रित ना कर उसे स्थानीय स्तरों पर विभाजित किया जाए ताकि आम आदमी की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हो सके और वह अपने हितों व आवश्यकता के अनुसार शासन का प्रयोग कर परिवर्तन ला सके।
40. भावी समाज में लोकतंत्र की जिम्मेदारी और उद्देश्यों पर संक्षेप में टिप्पणी लिखें।
उत्तर – भावी समाज में लोकतंत्र की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है आज समाज में जाति धर्म लिंग आदि को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। इस समाज में विभिन्न प्रकार की विभिन्न पाई पाई जाती हैं। लोकतंत्र अपने उद्देश्यों की प्राप्ति की ओर निरंतर अग्रसर है लोकतंत्र व्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अवसर की समानता के लिए जिम्मेदार हैं इससे देश में शांति व्यवस्था कायम रहती है।
SOME IMPORTANT LINKS
| अर्थशास्त्र Pdf Download | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |

विकास चौधरी सर छात्रों के लिए शिक्षा, नौकरी, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं की विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते है।

