Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026: बिहार में ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बनवाएँ? पूरी जानकारी यहां से देखें

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में बिहार में अब विवाह प्रमाण पत्र बनवाना पहले के अपेक्षा अब अभ्यर्थी ही आसान हो गया है यदि आपकी शादी हो चुकी है और आप बिहार मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की पंजीकरण की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बना दिया है। अब आप ऑनलाइन आवेदन करके भी मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं वो भी घर बैठे इस प्रमाण पत्र की मदद से आप बैंक लोन पासपोर्ट वीजा एवं अन्य सरकारी कामों में उपयोग कर सकते हैं

इस लेख में हम आपको बताएंगे की Bihar Marriage Certificate Online Apply कैसे करें कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे और कितना आवेदन शुल्क लगेगा क्या पात्रता चाहिए एवं आवेदन का स्थिति कैसे चेक करें सभी जानकारी इस लेख में हम आपको बताएंगे इस लेख को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें….

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026 – Overview

लेख का नाम Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026
पोर्टल का नाम ई निबंधन पोर्टल
आवेदन शुल्क 100₹
राज्य बिहार
प्रोसेसिंग समय 15 से 30 दिन
सेवा विवाह पंजीकरण (Marriage Registration)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन / ऑफलाइन
लाभार्थी बिहार के विवाहित दंपति
प्रमाण पत्र Marriage Certificate
उद्देश्य विवाह का कानूनी प्रमाण उपलब्ध कराना
आधिकारिक पोर्टल enibandhan.bihar.gov.in

Bihar Marriage Certificate क्या होता है?

Marriage Certificate यानी विवाह प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज होता है जो यह प्रमाणित करता है कि पति और पत्नी का विवाह विधिवत संपन्न हुआ है अब वो दो व्यक्ति कानूनी रूप से विवाह के बंधन में बंध चुके हैं यह प्रमाण पत्र राज्य सरकार के निबंधन विभाग द्वारा जारी किया जाता है यह दस्तावेज कई सरकारी एवं निजी कार्यों में आवश्यक होता है

आज के समय में पासपोर्ट बनवाने, वीजा आवेदन, बैंक, बीमा, संपत्ति, नाम परिवर्तन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य कई कार्यों में मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है

Bihar Marriage Certificate के फायदे 

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के कई महत्वपूर्ण फायदे है

महिलाओं की कानूनी सुरक्षा 

विवाह का पंजीकरण महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है एवं मैरीज सर्टिफिकेट आपके विवाह को कानूनी रूप से मजबूत बनाता है और कई जरूरी कामों में आपकी मदद करता है

बैंक और बीमा कार्यों में उपयोगी 

संयुक्त बैंक खाता खोलने लोन लेने या बीमा से जुड़े कामों में इसकी आवश्यकता होती है ये बहुत ही जरूरी दस्तावेज है

पासपोर्ट बनवाने में उपयोगी 

पासपोर्ट या वीजा आवेदन करते समय यह आज जरूरी दस्तावेज होता है जिससे प्रक्रिया आसान हो जाती है पासपोर्ट बनवाने में यह बहुत ही उपयोगी होता है

भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद की स्थिति में महत्वपूर्ण दस्तावेज

भविष्य में अगर दोनों व्यक्ती के पास कोई भी कानूनी विवाह होता है या कोई भी तरह का विवाद हो तो ये दस्तावेज उनको बहुत ही उपयोगी है

बीमा क्लेम में उपयोगी

बीमा से जुड़े किसी भी प्रकार के कोई भी काम के लिए यह दस्तावेज बहुत ही अच्छा होता है ये आपको बहुत ही काम सा सकता है

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज 

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें

  • पति का आधार कार्ड
  • पत्नी का आधार कार्ड
  • दोनों का निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह का फोटो
  • विवाह निमंत्रण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • दो गवाहों का पहचान पत्र
  • गवाहों का आधार कार्ड
  • विवाह स्थल का विवरण

Bihar Marriage Certificate Online Apply Eligibility Criteria – मैरिज सर्टिफिकेट के लिए पात्रता

बिहार में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु निम्न शर्तें पूरी होनी चाहिए

  • दुल्हा और दुल्हन दोनों बिहार के स्थाई निवासी होना चाहिए
  • दूल्हे की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और दुल्हन की 18 वर्ष होनी चाहिए
  • विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हुआ हो
  • किसी भी पक्ष का पहले से वैध विवाह नहीं हो
  • दोनों के पास मान्य पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026 Fee & Time

आवेदन शुल्क 100₹
बनाने का समय 15-30 दिन
बनने के बाद ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड/फिजिकल कॉपी

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026 कैसे करें? Step by step 

  • सबसे पहले enibandhan.bihar.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको Citizen Login का विकल्प मिलेगा
  • New User Ragistration
  • New User Please Sign up Here पर क्लिक करें
  • नाम,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी भरे
  • रजिस्टर करने के बाद आपको Username और Password मिल जाएगा
  • उसके बाद लॉगिन करें
  • Deshboard में Marriage Ragistration Of Marriage पर क्लिक करें
  • New Request पर क्लिक करें
  • Online Form भरे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और Submit करे

Bihar Marriage Certificate Status कैसे चेक करें?

यदि आपने आवेदन कर दिया है तो आवेदन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं

  • सबसे पहले enibandhan.bihar.gov.in पर जाएं
  • Track Application विकल्प चुनें
  • Application Number दर्ज करें
  • Submit करें
  • स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई दे जाएगी

FAQs – Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026

बिहार मैरिज सर्टिफिकेट क्या है?

यह एक कानूनी दस्तावेज है जो पति-पत्नी के विवाह का आधिकारिक प्रमाण होता है।

क्या बिहार में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हा, बिहार सरकार के ऑनलाइन सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

पति की आयु कम से कम 21 वर्ष और पत्नी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, विवाह फोटो, गवाहों के पहचान पत्र, मोबाइल नंबर आदि।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Application Number की सहायता से Status चेक किया जा सकता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

Bihar Marriage Certificate Online Apply 2026 की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। यदि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवाह प्रमाण पत्र भविष्य में कई सरकारी एवं निजी कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज साबित होता है। इसलिए यदि आपकी शादी हो चुकी है, तो बिना देरी किए विवाह पंजीकरण अवश्य करवाए और अपना Marriage Certificate प्राप्त करें यह लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Some Important Links 

Online Apply Click Here
Check Certificate Application Status Click Here
Official Website Click Here
Certificate Application Form Click Here
WhatsApp Join Now
Home Page Click Here

NPCI Aadhaar Link Bank Account Online 2026: घर बैठे बैंक खाते को आधार से (DBT Link) लिंक करने का आसान तरीका

Bihar Deled Result 2026: How to Check & Download Bihar Deled Result 2026@bsebdeled.com

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top